काठमांडू, 08 मई
नेपाल की बालेन्द्र शाह नेतृत्व वाली सरकार ने विदेशों में तैनात 15 मानद महावाणिज्यदूतों और मानद वाणिज्यदूतों को पद से हटाने का निर्णय लिया है। यह फैसला शुक्रवार सुबह सिंहदरबार में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।
बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि विदेश मंत्रालय के प्रस्ताव पर विभिन्न देशों में कार्यरत 15 मानद कूटनीतिक प्रतिनिधियों को पदमुक्त करने का निर्णय किया गया है। हटाए गए प्रतिनिधियों में जापान, जॉर्डन, मलेशिया, मंगोलिया, हांगकांग, पाकिस्तान, फिलीपींस, केन्या, जर्मनी, नीदरलैंड, नार्वे, स्पेन सहित कुछ अन्य यूरोपीय देशों में तैनात अधिकारी शामिल हैं।
सरकार ने बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह भी तय किया कि 11 मई को शाम 4 बजे होने वाले संघीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से औपचारिक अनुरोध किया जाएगा।






.jpg)

.jpg)

