अपराध
16 Apr, 2026

नालंदा में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर नदी किनारे चल रही नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां से बड़ी मात्रा में शराब निर्माण सामग्री बरामद हुई और आरोपी फरार हो गया।

बिहारशरीफ, 16 अप्रैल

नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब की एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां आरएस ब्रांड की नकली शराब तैयार की जा रही थी, हालांकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया।

यह अवैध फैक्ट्री सरबहदी और इटौरा गांव की सीमा पर कुंभरी नदी किनारे स्थित दो कमरों के करकटनुमा मकान में संचालित हो रही थी, जिसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी नहीं थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब निर्माण से जुड़ा सामान बरामद हुआ।

कार्रवाई में 140 लीटर स्प्रीट, 10 लीटर के 5 गैलन में कुल 50 लीटर तैयार शराब, 188 बोतलें यानी 141 लीटर बोतलबंद शराब, 70 खाली बोतलें, 2 बॉटलिंग मशीन, 1 कैपिंग मशीन, आरएस ब्रांड के लेबल व स्टिकर, लगभग 2 किलोग्राम होलोग्राम, 322 ढक्कन, 2 हाइड्रोमीटर, 2 मापन फ्लास्क (एक छोटा एक बड़ा) तथा लगभग 300 मिलीलीटर कलरिंग एजेंट बरामद किया गया।

उत्पाद अधीक्षक के अनुसार मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रीट और निर्माण सामग्री जब्त की गई है।

नदी किनारे स्थित सुनसान इलाके में बने इस दो कमरों के ढांचे में यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था। हालांकि धंधेबाज की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही उस स्थान को सील कर दिया गया है।

छापेमारी अभियान में निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़