नई दिल्ली, 08 मई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजकीय सर्वोदय विद्यालय, रूप नगर का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से पेयजल व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता, गर्मी से बचाव के उपाय तथा शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस निरीक्षण से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया माध्यम पर भी साझा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से आवश्यक सुधार कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सरकारी विद्यालय लंबे समय तक अव्यवस्था, कमजोर आधारभूत ढांचे और मूलभूत सुविधाओं की कमी से प्रभावित रहे हैं, लेकिन पिछले एक वर्ष से इन विद्यालयों में सुविधाओं को मजबूत करने, ढांचे में सुधार करने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।






.jpg)

.jpg)


