अपराध
11 Apr, 2026

नाबालिग को भगा ले जाने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

हरिद्वार में पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले पांच हजार के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर युवती को सुरक्षित बरामद किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

हरिद्वार, 11 अप्रैल

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात आरोपित को सुभाषगढ़ तिराहे के पास से पकड़ लिया गया। इसी दौरान नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अभिषेक निवासी ग्राम ब्रह्मपुर, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसका चालान कर दिया है।

घटना 21 जनवरी 2026 की बताई जा रही है, जब पीड़िता के परिजनों ने थाना पथरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी बार-बार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। इसी के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना प्रभारियों को नशा तस्करों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और इनामी अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी अभियान के तहत पथरी थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़