पहलगाम, 16 मई।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में गुजरात के दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना पहलगाम से अरु की ओर जा रही एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने के कारण हुई।
अधिकारियों के अनुसार तावेरा वाहन (जेके21ए-0379) पहलगाम के मंडलन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से एक घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान गुजरात निवासी बाविन भावसार और उनकी पत्नी अविन भावसार के रूप में हुई है। हादसे में घायल लोगों में अशोकभाई की पत्नी नैना, अशोक नैना और पहलगाम निवासी रईस अहमद भट शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।









