यमुनानगर, 13 अप्रैल।
यमुनानगर पुलिस की अपराध शाखा-1 ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अपराध शाखा-1 के प्रभारी के अनुसार कुछ दिन पहले टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांजूपुर नहर पुल के पास से शादीपुर निवासी इल्ताफ को 16 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नशीला पदार्थ सहारनपुर जिले के गांव दुम्झेड़ा निवासी मुनशेद से खरीदकर लाया था।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया और जांच के दौरान मुख्य सप्लायर मुनशेद तक पहुंच बनाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि तस्करी के पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)