उत्तर प्रदेश
05 May, 2026

बनकटा में बिजली संकट, 24 घंटे से गुल करंट, 80 गांव प्रभावित

देवरिया के बनकटा उपखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 33 हजार वोल्ट लाइन फाल्ट हो गई, जिससे 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है और लगभग 80 गांव प्रभावित हैं।

देवरिया, 5 मई।

जिले के बनकटा उपखंड में विद्युत आपूर्ति पिछले लगभग 24 घंटे से पूरी तरह ठप होने से करीब 80 गांव प्रभावित हो गए हैं। सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान मझौली राज क्षेत्र के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से कई जगह फाल्ट हो गया, जिसके कारण बिजली व्यवस्था बाधित हो गई।

बनकटिया दूबे उपखंड से जुड़े सोहनपुर, बनकटा, रामपुर बुजुर्ग, इंगूरी सराय, सिकराहटा, कुम्भाचक, छेरिहां, कारेकाट, जैतपुरा, कठगरा और ससना सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट और दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत विभाग की टीम ने खराब मौसम के बावजूद रात में मरम्मत कार्य शुरू किया, लेकिन फाल्ट पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका। इसके बाद विभागीय कर्मचारी लगातार लाइन की पेट्रोलिंग और मरम्मत में जुटे हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार आपूर्ति बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और उम्मीद है कि फाल्ट जल्द ठीक कर बिजली व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़