नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026।
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को एक उन्नत आयातित इलेक्ट्रिक स्टोव की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह तकनीक बिजली की मदद से एलपीजी जैसी आग की लपटें उत्पन्न करने में सक्षम है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा पोस्ट में बताया कि गुरुवार को एक भारतीय कंपनी द्वारा ऐसे स्टोव का प्रदर्शन किया गया, जो बिजली के उपयोग से एलपीजी जैसी लौ उत्पन्न करता है और यह तकनीक अत्यंत प्रभावशाली एवं नवाचारपूर्ण प्रतीत हुई।
मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय निर्माताओं को इस तकनीक को अपनाकर देश में बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन करना चाहिए, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसर विकसित हो सकते हैं।
उन्होंने आगे उल्लेख किया कि यदि इस तकनीक को पीएम सूर्य घर जैसी योजनाओं के साथ जोड़ा जाए, जो सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन को प्रोत्साहित करती हैं, तो यह एलपीजी पर निर्भरता को कम करने में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकता है।






_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)