एक्सक्लूसिव
25 Apr, 2026

प्रयागराज में युवक की हत्या, पिता हिरासत में

प्रयागराज में शनिवार को युवक की सिर में वारकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

प्रयागराज, 25 अप्रैल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र स्थित चाट वाली गली में शनिवार सुबह एक युवक की सिर में वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रियांशु जायसवाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि शनिवार भोर में प्रियांशु की सिर में तेजधार हथियार से वार कर हत्या की गई। पुलिस ने मृतक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि दो दिन पहले घर में हुए विवाद के कारण मृतक की मां मायके चली गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई जारी है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़