अपराध
25 Apr, 2026

प्रेम प्रसंग में युवक को जलाने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

बहराइच जिले में प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया, युवक गंभीर रूप से घायल है।

बहराइच, 25 अप्रैल

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर प्रेम प्रसंग के चलते पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया है। यह वारदात युवती के परिजनों द्वारा की गई बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान कुमारन पुरवा निवासी गणेश के रूप में हुई है। गणेश का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कुछ समय पहले दोनों घर से भाग गए थे।

युवती के परिजनों के दबाव और पुलिस में शिकायत के बाद गणेश ने उसे घर पर छोड़ दिया था। हालांकि, बाद में युवती ने अपना बयान बदलते हुए गणेश पर जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगाया, जिसके कारण दोनों परिवारों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। आरोप है कि गणेश जब अपने घर लौट रहा था, तो युवती के रिश्तेदार रंगीलाल ने उसे सुलह करने के बहाने बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आग लगने के बाद युवक की चीखें सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। युवक ने बताया कि युवती अपनी इच्छा से उसके साथ गई थी, और परिवार और पुलिस के दबाव के बाद ही उसे घर छोड़ दिया था। लेकिन युवती ने बाद में अपने परिजनों के दबाव में आकर अपना बयान बदल लिया।

कोतवाल राजेश शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़