शिमला, 13 अप्रैल।
शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी सुरेंद्र सिंह (42 वर्ष), पुत्र सोहन लाल, निवासी गांव एवं डाकघर झरग, तहसील जुब्बल, जिला शिमला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह वर्ष 2015 में दर्ज एक मामले में वांछित था। उसके खिलाफ जुब्बल थाने में 9 फरवरी 2015 को भारतीय दंड संहिता की धारा 325 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। लंबे समय तक अदालत में पेश न होने और गिरफ्तारी से बचने के कारण न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए रविवार देर शाम उसे दबोच लिया।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की विधिक कार्रवाई प्रक्रिया में है।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)