मध्य प्रदेश
08 May, 2026

बस हादसे में युवक की मौत पर गांधी चौराहे पर प्रदर्शन

मंदसौर में बस हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने गांधी चौराहे पर शव रखकर मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मंदसौर, 08 मई।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए बस हादसे के बाद शुक्रवार को शहर का माहौल भावुक और तनावपूर्ण हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय युवक वरदी चंद के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को गांधी चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग उठाई।

परिजनों और समाजजनों ने मौके पर जमकर नारेबाजी करते हुए मृतक परिवार के लिए आर्थिक सहायता और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजजन भी मौजूद रहे, जिससे चौराहे पर भीड़ जमा हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये का मुआवजा और बस संचालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना शामिल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया।

जानकारी के अनुसार निक्की ट्रेवल्स की बस गुरुवार शाम शामगढ़ से मंदसौर जा रही थी। डीगांव-माल्या मार्ग पर एक वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 30 यात्री घायल हो गए थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान गंभीर रूप से घायल वरदी चंद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है और मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद परिजन धरना समाप्त करने को तैयार हो गए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़