प्रशासनिक खबरें
11 May, 2026

भोपाल में गली-मोहल्लों में लगेंगे क्यूआर कोड, सीधे दर्ज होगी शिकायत

भोपाल में नई पुलिस व्यवस्था के तहत गली-मोहल्लों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिनसे नागरिक सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

भोपाल, 11 मई।

राजधानी भोपाल में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए नया मॉडल लागू किया जा रहा है, जिसके तहत अब गली-मोहल्लों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिनके जरिए नागरिक सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

यह पहल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार की है, जिसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना और शिकायत निवारण प्रक्रिया को तेज व पारदर्शी बनाना है।

नई व्यवस्था के तहत शहर के गली-मोहल्लों, बाजारों और कॉलोनियों में विशेष क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। नागरिक अपने मोबाइल से इन्हें स्कैन कर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही इसकी जानकारी सीधे पुलिस कमिश्नर कार्यालय की मॉनिटरिंग टीम तक पहुंच जाएगी।

पहले यह सुविधा सीमित स्तर पर कुछ थानों तक ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह मोहल्ला स्तर तक विस्तारित किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इसके साथ ही पुलिस ने जनता की सुविधा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 7587648330 भी जारी किया है। इस नंबर पर नागरिक अपराध, नशाखोरी, जुआ-सट्टा, ट्रैफिक समस्या, अवैध गतिविधियों और पुलिसकर्मियों के व्यवहार से जुड़ी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार इन सभी शिकायतों की निगरानी वरिष्ठ स्तर पर की जाएगी, ताकि उन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सके और किसी भी स्तर पर देरी न हो।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधिकारी खुद विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से सीधे संवाद भी कर रहे हैं। इन बैठकों में स्थानीय समस्याओं, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, ट्रैफिक व्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की जा रही है।

कई मामलों में मौके पर ही संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि कई बार लोगों को थानों में शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं मिलती या उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। कुछ मामलों में पुलिस व्यवहार और पारदर्शिता को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं, जिन्हें देखते हुए यह नई व्यवस्था तैयार की गई है, ताकि शिकायतें सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच सकें और प्रणाली अधिक जवाबदेह बन सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़