छत्तीसगढ़
13 May, 2026

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक चर्चा और मार्गदर्शन सत्र में भाग लेंगे, जिसमें वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति भी रहेगी।

रायपुर, 13 मई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को राजधानी रायपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक चलने वाली इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

प्रदेश कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी तथा विभिन्न स्तरों पर पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़