अपराध
09 May, 2026

सिहोरा में अवैध पानी पाउच फैक्ट्री पर छापा, 50 बोरी माल जब्त

जबलपुर के सिहोरा में खाद्य विभाग ने अवैध पानी पाउच फैक्ट्री पर कार्रवाई कर 50 बोरी माल जब्त किया और मशीन को सील कर जांच शुरू की।

जबलपुर, 09 मई।

सिहोरा नगर के सिविल कोर्ट के पीछे वार्ड क्रमांक-11 में अवैध रूप से संचालित पानी पाउच फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है। विभाग को सूचना मिली थी कि “मयंक त्रिपाठी मयंक वरवरेज” नाम से बिना आवश्यक मानकों और स्वच्छता नियमों का पालन किए पानी के पाउच तैयार कर बाजार में सप्लाई किए जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान परिसर में भारी मात्रा में पानी के पाउच बोरियों में भरे पाए गए। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए लगभग 50 बोरी पानी पाउच जब्त कर लिए।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री में स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और न ही पानी की पैकिंग एवं भंडारण से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा था। इसके बाद मौके पर ही जब्त किए गए पानी पाउच को नष्ट कराया गया, जबकि एक बोरी के नमूने को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया। वहीं पानी पाउच बनाने में उपयोग की जा रही मशीन को भी सील कर दिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से पानी पाउच निर्माण का काम चल रहा था और इसकी शिकायतें भी लगातार की जा रही थीं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़