संपादकीय
14 May, 2026

राज्यसभा की जंग: 10 राज्यों की 23 सीटों पर सत्ता का गणित और गठबंधन

10 राज्यों की 23 राज्यसभा सीटों पर शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया ने राजनीतिक समीकरणों को गर्मा दिया है, जहां सत्ता, गठबंधन और भविष्य की रणनीतियों का बड़ा परीक्षण होने जा रहा है।

14 मई
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की धूल बैठते ही देश की राजनीति का अगला अखाड़ा राज्यसभा तैयार हो गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश और झारखंड सहित 10 राज्यों की 23 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संख्या बल के लिहाज से यह चुनाव भले औपचारिकता लगे, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की वापसी, दिग्विजय सिंह का भविष्य और राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की भूमिका ने इसे हाई-वोल्टेज बना दिया है।
विधानसभा के मौजूदा समीकरणों के आधार पर अनुमान है कि एनडीए को 15 और इंडिया ब्लॉक को 5 सीटें मिल सकती हैं। शेष 3 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला और क्रॉस वोटिंग की संभावना बनी हुई है। राज्यसभा में जीत के लिए आवश्यक वोटों का फॉर्मूला सीधा है — कुल विधायक संख्या को सीटों में बांटकर एक से अधिक जोड़ देना।
मध्य प्रदेश में तीन सीटें खाली हो रही हैं। जीत के लिए 58 वोट चाहिए। भाजपा के पास 163 और कांग्रेस के पास 66 विधायक हैं। ऐसे में भाजपा दो और कांग्रेस एक सीट जीतती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है, लेकिन अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा।
राजस्थान में भी तीन सीटों पर चुनाव है। यहां भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट मिलना तय माना जा रहा है। रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन भाजपा उन्हें फिर राज्यसभा भेज सकती है।
कर्नाटक में चार सीटों पर चुनाव है। कांग्रेस दो और भाजपा एक सीट लगभग तय मान रही है। चौथी सीट पर मुकाबला रोचक होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
गुजरात और आंध्र प्रदेश में एनडीए की स्थिति बेहद मजबूत है। वहीं झारखंड और पूर्वोत्तर की सीटों पर कड़ी टक्कर के आसार हैं। यह चुनाव केवल सीटों का नहीं, बल्कि राजनीतिक विश्वसनीयता, गठबंधन की मजबूती और भविष्य की रणनीति का भी इम्तिहान बन गया है। 
|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़