मध्य प्रदेश
15 Apr, 2026

रीवा में आज वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

रीवा में युवा संगम के तहत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 20 कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी और चयन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

रीवा, 15 अप्रैल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जेएनसीटी कॉलेज, रतहरा में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जिले के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला रोजगार उप संचालक अनिल दुबे के अनुसार मेले में कुल 20 कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता कंपनियों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

मेले में चयनित युवाओं को 7 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन एवं भत्ते प्रदान किए जाएंगे, जो कंपनी के अनुसार अलग-अलग होंगे।

अभ्यर्थियों को अपने साथ समग्र आईडी, मूल अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

इस रोजगार मेले में ब्रोक्स इंडिया, ओत्सुका फार्मास्युटिकल, जेके टायर्स, बंसल वायर, एमआरएफ, अपोलो टायर्स, बजाज ऑटो, सोलर प्लांट कंपनियों सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां भाग ले रही हैं। इसके अलावा रीवा, इंदौर, गुजरात, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की कंपनियां भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़