पुलिस मुख्यालय के चर्चे
21 Mar, 2026

साहब की डिमांड, विभाग परेशान

बड़े पद से रिटायर हुए साहब, लेकिन ठाठ अभी भी सर्विस वाले ही हैं। नौकरी में अर्दली, ड्राइवर, खानसामा, माली....

बड़े पद से रिटायर हुए साहब, लेकिन ठाठ अभी भी सर्विस वाले ही हैं। नौकरी में अर्दली, ड्राइवर, खानसामा, माली—पूरा लश्कर सेवा में लगा रहता था, अब रिटायरमेंट के बाद भी फरमाइशों का मीटर डाउन होने का नाम नहीं ले रहा। कुछ स्टाफ अभी भी सेवा में है, मगर साहब की लिस्ट ऐसी कि पूरी ही नहीं होती। जो इंतजाम कर रहे हैं, वही सबसे ज्यादा हलकान हैं—रोज नई मांग, नया फरमान। खानसामा, ड्राइवर, अर्दली, माली…घर को मिनी कैंप ऑफिस बना रखा है। शुरू में सबने श्रद्धा दिखाई, अब सबकी सांस फूल रही है। विभाग के अफसर सोच रहे हैं—रिटायरमेंट हुआ है या अपग्रेडेशन!
|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़