जम्मू और कश्मीर
06 May, 2026

सरकारी अस्पताल पर ताला, विधायक परिवार पर केस दर्ज

अनंतनाग में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को बंद करने के आरोप में विधायक की पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जम्मू, 06 मई।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सरकारी अस्पताल को बंद करने के मामले में पुलिस ने विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद की पत्नी और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों के मुताबिक यह मामला मंगलवार को आचबल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, विधायक की पत्नी और बेटे पर आरोप है कि उन्होंने दमहाल खोसिपोरा इलाके में मौजूद सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा दिया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत में यह स्वास्थ्य सुविधा चल रही थी, वह कथित तौर पर विधायक के परिवार की है। यह भवन 2008 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराया गया था! फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अस्पताल को बंद करने के पीछे क्या वजह थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़