अपराध
06 May, 2026

ट्रक चालक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पुलिस जांच जारी

चाय पीने के दौरान तबीयत बिगड़ने से ट्रक चालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़, 06 मई।

राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया गया कि चालक सड़क किनारे चाय पीने के लिए रुका था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के हरनामपुर निवासी 52 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। वह अपने वाहन मालिक के साथ आगरा से महाराष्ट्र के अमरावती की ओर मवेशी लेकर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, ब्यावरा क्षेत्र में एक ढाबे पर चाय पीने के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद ट्रक मालिक ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यात्रा के दौरान गुना के पास ही चालक ने घबराहट की शिकायत की थी, जिसके बाद ट्रक मालिक स्वयं वाहन चला रहा था। वाहन से चालक की रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल से संबंधित दवाइयां भी बरामद हुई हैं, जिससे उसके पहले से बीमार होने के संकेत मिलते हैं।

चिकित्सकों ने प्रारंभिक रूप से हृदयाघात को मौत का संभावित कारण माना है, हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़