अपराध
13 Apr, 2026

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की निर्मम हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने की वारदात

मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मंडी, 13 अप्रैल।

सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय भयावह माहौल बन गया जब कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की दो अज्ञात बाइक सवारों ने तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है।

जानकारी के अनुसार नैन गांव की रहने वाली युवती सुबह कॉलेज जाने के लिए निकली थी, तभी गोपालपुर पंचायत मुख्यालय के समीप दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे छात्रा की गर्दन धड़ से अलग हो गई और वह मौके पर ही सड़क पर गिरकर दम तोड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

अज्ञात हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़