राजनीति
06 May, 2026

सत्ता समीकरण में उलझन: तमिलनाडु में विजय की शपथ पर सस्पेंस

तमिलनाडु में बहुमत के आंकड़े से दूर रहने के कारण विजय की शपथ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

चेन्नई, 06 मई।

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है और 7 मई को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह टलने की संभावना जताई जा रही है। टीवीके प्रमुख विजय ने बुधवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया।

सूत्रों के अनुसार विजय ने 113 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसमें टीवीके के 107 और कांग्रेस के 5 विधायकों के हस्ताक्षर शामिल बताए गए हैं। हालांकि राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने बहुमत के लिए 118 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता जताई है। इस पर विजय ने अतिरिक्त समर्थन जुटाने के लिए समय की मांग की है।

राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें मिली हैं, लेकिन विजय स्वयं दो सीटों से निर्वाचित हुए हैं। एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी। कुल सदस्य संख्या 233 होने की स्थिति में भी बहुमत का आंकड़ा 118 ही रहेगा, जिसके चलते टीवीके को सरकार गठन के लिए और विधायकों का समर्थन जुटाना जरूरी है।

फिलहाल कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन विजय के साथ है, लेकिन बहुमत तक पहुंचने के लिए अभी और समर्थन की आवश्यकता बनी हुई है। ऐसे में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़