मीरजापुर, 13 अप्रैल।
चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
सूचना के अनुसार मुखबिर से जानकारी मिलने पर पता चला कि आरोपी इन्द्रासन बिंद कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा इलाके में राजापुर गांव में छिपा हुआ है। इस पर कटरा थाना प्रभारी और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा और घिरता देख उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने से गिर पड़ा और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस मामले में कोतवाली कटरा में एक अन्य मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने राजेंद्र सोनकर के साथ मिलकर पुरानी चुनावी रंजिश के चलते 11 अप्रैल को गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था और इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने साहस और सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)