धर्म / अध्यात्म
07 May, 2026

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी, 1100 श्रद्धालु रवाना

मुख्यमंत्री ने भोपाल से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया, जिसमें 1100 श्रद्धालु सांस्कृतिक एवं धार्मिक यात्रा पर निकले।

भोपाल, 07 मई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस गौरवशाली यात्रा को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। यह पर्व भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक माना गया है। इस अभियान का शुभारंभ ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर से किया गया है, जिसमें वर्ष 2026 में 8 से 11 जनवरी तक विभिन्न आयोजन प्रस्तावित हैं।

संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश से पहली बार इस विशेष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 1100 श्रद्धालुओं का दल शामिल होगा। यह विशेष रेलगाड़ी भोपाल और उज्जैन से भी तीर्थयात्रियों को साथ लेकर सोमनाथ की ओर प्रस्थान करेगी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ धाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण, ऐतिहासिक संघर्षों की स्मृति और आस्था के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया है।

संस्कृति विभाग के अनुसार ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्संस्कार का प्रतीक है। यह पर्व हजार वर्षों के संघर्ष और आस्था की उस विरासत को स्मरण कराता है, जिसने भारतीय संस्कृति की ज्योति को निरंतर प्रज्वलित रखा।

यह यात्रा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय भावना को और अधिक मजबूत करेगी। यह विशेष यात्रा 11 मई 2026 को संपन्न होगी, जब श्रद्धालु सोमनाथ महादेव के दर्शन और आध्यात्मिक अनुभव लेकर वापस लौटेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़