बिहार
07 May, 2026

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार: गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण, मोदी का रोड शो

पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भव्य रोड शो करेंगे।

पटना, 07 मई।

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12:10 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहर में भव्य रोड शो करेंगे।

हाल ही में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद बिहार में इस मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रतिनिधि मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह पहली बार है जब बिहार में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण गांधी मैदान जैसे ऐतिहासिक स्थल पर हो रहा है।

समारोह को आकर्षक बनाने के लिए गांधी मैदान में बड़ा पंडाल तैयार किया गया है। मौसम को देखते हुए विशेष रूप से जर्मन तकनीक का पंडाल बनाया गया है, जिसके भीतर मंच स्थापित किया गया है, जहां नए मंत्री शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में पटना सहित आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग, विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद 12:10 बजे औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा।

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस आयोजन में पूरे बिहार से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार यह कार्यक्रम पार्टी के बढ़ते जनाधार और नेतृत्व पर जनता के विश्वास को दर्शाता है।

प्रशासन ने इस पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक या कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं और पासधारी वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

ट्रैफिक प्लान के तहत एयरपोर्ट से लेकर पटेल गोलंबर, राजेंद्र चौक, आयकर गोलंबर, बेली रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। कई मुख्य चौराहों और मार्गों पर भी आम वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला या अस्थायी दुकान लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर मैदान के भीतर किसी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और विभिन्न गेटों से प्रवेश की अलग व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री का काफिला गेट नंबर 1 से, मंत्रीगण गेट नंबर 12 से तथा मीडिया कर्मी गेट नंबर 11 से प्रवेश करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़