अपराध
11 May, 2026

दामाद पर ससुर की हत्या का आरोप, कोलकाता में पारिवारिक विवाद ने ली जान

कोलकाता के बादुरिया में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद पर ससुर की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता, 11 मई

पश्चिम बंगाल के बादुरिया क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां दामाद पर अपने ससुर की गला घोंटकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात बदुड़िया थाना क्षेत्र के तेतुलिया ब्रिज के पास भाटा रोड से 49 वर्षीय काजी मोजाफ्फर अहमद का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल से मृतक की बाइक और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नमाज के समय उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक व्यक्ति को जबरन गाड़ी में उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भीड़ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बाद में लोगों ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखा।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मृतक के गले पर स्पष्ट दबाव के निशान पाए गए, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका मजबूत हो गई है। शव के पास से घास मारने वाली जहरीली दवा की बोतल भी बरामद हुई, जिससे यह संदेह जताया जा रहा है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

परिजनों के अनुसार मृतक की बेटी और उसके पति शमीम गाजी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते बेटी अपने मायके में रह रही थी। इस विवाद को लेकर दामाद और ससुर के बीच कई बार तनाव और झगड़े की स्थिति बन चुकी थी।

मृतक की बेटी आरिफा खातून ने बताया कि उनके पिता सुबह घर से काम पर निकले थे और जाते समय उन्होंने 100 रुपये लिए थे। उन्होंने कहा था कि शाम तक लौट आएंगे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। आरिफा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति पहले भी उनके पिता को जान से मारने की धमकी दे चुके थे।

पुलिस ने इस मामले में दामाद शमीम गाजी सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़