मध्य प्रदेश
11 Jun, 2026

जैन मुनि पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, तीन आरोपी चिन्हित

अशोकनगर में जैन संत पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए तीन आरोपियों की पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई शहरों में दबिश दी जा रही है।

अशोकनगर, 11 जून।

जैन संत आचार्य श्री सुधासागर जी महाराज के संबंध में सोशल मीडिया के व्हाट्सएप समूहों में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रसारित होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जैन समाज की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में अब तक तीन लोगों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें अलग-अलग शहरों में दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। साइबर सेल की तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की गई है, जिनमें सागर निवासी डॉ. रेखा जैन, समीर जैन और राहुल जैन के नाम शामिल हैं।

आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने सागर, बीना, दमोह, जबलपुर और उत्तर प्रदेश के ललितपुर सहित कई स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं और जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 346/2026 दर्ज किया है और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की गहन जांच की जा रही है और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जैन समाज ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष और तेजी से पूरी कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़