मध्य प्रदेश
11 Jun, 2026

मप्र पॉवर कंपनी में 61 संयंत्र सहायक प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र जारी, भर्ती प्रक्रिया तेज

मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने 61 चयनित संयंत्र सहायक प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं जिससे युवाओं को रोजगार अवसर मिलने के साथ कंपनी की कार्यक्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

भोपाल, 11 जून।

मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने अपनी कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत करने तथा युवाओं को अवसर देने की दिशा में भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 61 चयनित अभ्यर्थियों को संयंत्र सहायक प्रशिक्षु पद पर नियुक्ति प्रस्ताव पत्र जारी किए हैं।

कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ये नियुक्ति पत्र आधिकारिक वेबसाइट के करियर अनुभाग में अपलोड कर दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में संयंत्र सहायक प्रशिक्षु (मैकेनिकल) के 36 और संयंत्र सहायक प्रशिक्षु (इलेक्ट्रिकल) के 25 पद शामिल हैं।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित पदस्थापना स्थलों पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति प्रशिक्षु के रूप में की गई है और उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

गौरतलब है कि इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) इसी वर्ष फरवरी में आयोजित की गई थी, जबकि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया मई में पूरी की गई थी।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवनियुक्त प्रशिक्षु कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी सीधी भर्ती के माध्यम से रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की प्रक्रिया लगातार जारी रखे हुए है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़