टॉप न्यूज़
16 Jun, 2026

जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने एवियन पहुंचे पीएम मोदी, वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस के एवियन पहुंचे हैं जहां वे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के साथ-साथ कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

एवियन (फ्रांस), 16 जून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर एवियन पहुंच चुके हैं, जहां वे जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की शुरुआत बीते दिन ही हो चुकी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए कहा कि वे वैश्विक मुद्दों पर दुनिया भर के नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत एक अधिक टिकाऊ और समृद्ध दुनिया बनाने के सामूहिक प्रयासों में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एवियन पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने जिनेवा, स्विट्जरलैंड में पड़ाव डाला। वहां स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इसके बाद पीएम मोदी 45 किलोमीटर की दूरी तय कर एवियन पहुंचे।

यह सातवां मौका है जब प्रधानमंत्री जी7 सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं और भारत के लिए यह 13वीं भागीदारी है। यह उपस्थिति वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति, सुरक्षा व विकास में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। इस बार प्रधानमंत्री 'ग्लोबल साउथ' की आवाज को दुनिया के सामने प्रमुखता से रखेंगे।

आज शाम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 'फॉरजिंग न्यू पार्टनरशिप्स एंड रीबिल्डिंग इंटरनेशनल सॉलिडैरिटी' विषय पर आयोजित उच्च स्तरीय सत्र में भाग लेंगे। इसमें जी7 देशों के अलावा विश्व बैंक और अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री की कई द्विपक्षीय वार्ताएं भी तय हैं। वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी पीएम मोदी शामिल होंगे।

यात्रा के मुख्य आकर्षण के रूप में कल प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात होगी। दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

|
आज का राशिफल

संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। शुभांक-3-6-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़