चेन्नई, 16 जून।
सूर्या की आगामी फिल्म योजनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालिया रिलीज करुप्पू की ओटीटी और थिएटर पर शानदार सफलता के बाद सुपरस्टार सूर्या अपने करियर की 50वीं फिल्म के लिए निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के साथ जुड़ने की संभावना तलाश रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्या की टीम ने नेल्सन से एक कॉमेडी फिल्म को लेकर बातचीत की है। हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी प्रारंभिक अवस्था में है। नेल्सन फिलहाल रजनीकांत की जेलर 2 और अन्य बड़े कार्यों में व्यस्त हैं, जिसके कारण इस संभावित सहयोग पर अंतिम फैसला अभी लंबित है।
अभिनेता की अगली फिल्म विश्वनाथ एंड संस है, जिसमें वह मामिता बैजू के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
इस फिल्म का मुकाबला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 से होगा। इन तीन बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।












