प्रशासनिक खबरें
04 Jul, 2026

भोपाल में 42 करोड़ रुपये मूल्य की 15.89 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

भोपाल जिला प्रशासन ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.89 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 42.38 करोड़ रुपये बताया गया है।

भोपाल, 04 जुलाई।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15.89 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। प्रशासन के अनुसार कब्जामुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 42 करोड़ 38 लाख 36 हजार 976 रुपये है।

जिला प्रशासन के अनुसार शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तर पर गठित संयुक्त दल ने शहर के विभिन्न राजस्व क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए।

अभियान के तहत हुजूर, एम.पी. नगर, संत हिरदाराम नगर, कोलार, शहर, टी.टी. नगर और गोविंदपुरा राजस्व क्षेत्रों में स्थित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 15.88964 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।

प्रशासन ने बताया कि कलेक्टर गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 42.38 करोड़ रुपये है। जिला प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। राजस्व अधिकारियों को ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने और शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़