प्रशासनिक खबरें
04 Jul, 2026

भोपाल : चोरी की पल्सर बाइक बरामद, नाबालिग से पूछताछ

भोपाल के शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने कोहेफिजा क्षेत्र से चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में दो विधि-विरोधी बालकों से पूछताछ की गई, जिसके बाद वाहन को कोहेफिजा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

भोपाल, 04 जुलाई।

शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने कोहेफिजा क्षेत्र से चोरी की गई एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दो विधि-विरोधी बालकों से पूछताछ के बाद वाहन को बरामद कर संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि लोकायुक्त कार्यालय के बाहर खड़ी काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (एमपी-04-जेडजे-5718) चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस की गश्ती टीम को वाहन की तलाश के निर्देश दिए गए।

तलाश के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो विधि-विरोधी बालकों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस अभिरक्षा में ले ली गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद बरामद वाहन को आगे की जांच के लिए थाना कोहेफिजा पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहनों की बरामदगी सुनिश्चित की जा रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़