धर्मशाला, 04 जुलाई।
जिला कांगड़ा पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत विशेष जांच दल ने थुरल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 424 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जितेंद्र निवासी गांव मचलेहड़, डाकघर सालन, तहसील थुरल और शुभम राणा निवासी गांव लाहडू, डाकघर सालन, तहसील थुरल के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 वर्ष बताई गई है।
विशेष जांच दल ने कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 424 ग्राम चरस बरामद की, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ भवारना थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















