अपराध
06 Jul, 2026

हवाई फायरिंग मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस बरामद

हमीरपुर के राठ में हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

हमीरपुर, 06 जुलाई।

जिले की राठ कोतवाली पुलिस ने कस्बे में तीन दिन पहले हुई हवाई फायरिंग और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार कोट बाजार निवासी शेख जहीर की शिकायत पर मुस्सु पठान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घर के बाहर हवाई फायरिंग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी।

राठ कोतवाली पुलिस की टीम ने हमीरपुर रोड स्थित मोर्चरी हाउस मोड़ के पास घेराबंदी कर सिकंदरपुरा निवासी मुशर्रफ उर्फ मुस्सु पठान और प्रांजुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मुशर्रफ उर्फ मुस्सु पठान के पास से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 100 रुपये नकद बरामद किए गए।

वहीं, प्रांजुल के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 120 रुपये नकद मिले। पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़