अपराध
06 Jul, 2026

राजाखेड़ा बाजार में तीन जगह फायरिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

धौलपुर के राजाखेड़ा बाजार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

धौलपुर, 06 जुलाई।

जिले के राजाखेड़ा कस्बे में सोमवार शाम तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बाजार क्षेत्र में तीन अलग-अलग व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए तीनों बदमाश पहले संबंधित दुकान पर पहुंचे और दुकान का नाम पूछने के बाद हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद उन्होंने एक मोबाइल दुकान, एक क्लॉथ स्टोर और एक ईंट भट्ठे पर भी इसी तरह फायरिंग की। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन बाजार में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए राजाखेड़ा पुलिस, साइबर सेल और स्पेशल टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़