मध्य प्रदेश
06 Jul, 2026

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने होम वोटिंग समेत दिए कई अहम सुझाव

दतिया उपचुनाव को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा ने 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की प्रभावी व्यवस्था तथा एसआईआर के दौरान हटाए गए नामों की समीक्षा की मांग उठाई।

भोपाल, 06 जुलाई।

दतिया उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समावेशी और मतदाता हितैषी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एस.एस. उप्पल शामिल रहे।

बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने आग्रह किया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रेणी के करीब 2,500 पंजीकृत मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार होम वोटिंग की सुविधा प्रभावी रूप से उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना था कि इससे कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने से वंचित नहीं रहेगा।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उनके मामलों की गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समीक्षा की जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रह सकें।

बैठक में निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एस.एस. उप्पल ने भारत सरकार की ओर से नियुक्त किए जाने वाले चुनाव पर्यवेक्षकों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़