राजनीति
06 Jul, 2026

नितिन नवीन की सादगी पर पीएम मोदी ने साझा किया संस्मरण

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नितिन नवीन के छात्र जीवन से जुड़े संस्मरण को साझा करते हुए उनकी सादगी, अनुशासन और सरल व्यक्तित्व की सराहना की।

नई दिल्ली, 06 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के राजनीतिक जीवन से जुड़े एक संस्मरण को साझा करते हुए उनकी सादगी और सरलता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का व्यक्तित्व हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नितिन नवीन को लेकर टिप्पणी की थी।

प्रधानमंत्री ने नितिन नवीन के कॉलेज के सहपाठी पीयूष पद्माकर द्वारा लिखे गए संस्मरण को साझा किया। इसमें वर्ष 1998 के छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि विधायक के पुत्र होने के बावजूद नितिन नवीन ने बेहद सादगीपूर्ण जीवन जिया। संस्मरण के अनुसार, दोनों ने 12वीं की पढ़ाई के बाद दिल्ली में कॉलेजों में प्रवेश के दौरान एक साथ रहकर सीमित संसाधनों में अपना खर्च चलाया। दोनों कम खर्च के लिए एक ही थाली साझा करते थे और डीटीसी बसों से सफर किया करते थे।

संस्मरण में यह भी उल्लेख किया गया है कि नितिन नवीन ने कभी अपने पिता के विधायक होने का परिचय या प्रभाव नहीं दिखाया। सीमित बजट में रहकर उन्होंने अपने साथियों के साथ रोजमर्रा के काम भी किए और सामान्य छात्र की तरह जीवन व्यतीत किया।

पीयूष पद्माकर ने एक अन्य प्रसंग का जिक्र करते हुए बताया कि दिल्ली में किराये का मकान तलाशते समय प्रॉपर्टी डीलर ने विधायक के बेटे होने के कारण महंगे फ्लैट दिखाए, लेकिन नितिन नवीन ने स्पष्ट कहा कि उनका मासिक बजट दो हजार रुपये है और उसी में रहना, खाना तथा पढ़ाई का खर्च पूरा करना है। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ साधारण इलाके में किराये का मकान लिया।

संस्मरण के अनुसार, चारों मित्र घर के सभी काम आपस में बांटकर करते थे। कोई नाश्ता बनाता था तो कोई बर्तन साफ करता था। नितिन नवीन भी झाड़ू-पोछा और अन्य घरेलू कामों में बराबर की भागीदारी निभाते थे। पीयूष पद्माकर ने उन्हें अनुशासित, मिलनसार और विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाने वाला साथी बताया।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़