राजनीति
06 Jul, 2026

कोलकाता दौरे में प्रसेनजीत चटर्जी से मिले अमित शाह, बढ़ीं चर्चाएं

कोलकाता दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद इस भेंट को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं।

कोलकाता, 06 जुलाई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कोलकाता दौरे के दौरान वरिष्ठ अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी के बालीगंज स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। यह भेंट उनके पूर्व निर्धारित सार्वजनिक कार्यक्रमों का हिस्सा नहीं थी। इसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

अपने दौरे के दौरान अमित शाह सबसे पहले कोलकाता हवाई अड्डे से ईको पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर स्थित डॉ. मुखर्जी के पैतृक आवास का दौरा किया और वहां कुछ समय बिताया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें वहां से मिलन मेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उससे पहले वह सीधे प्रसेनजीत चटर्जी के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। हालांकि, इस भेंट को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से बातचीत का कोई आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया गया है। इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष सात फरवरी को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी प्रसेनजीत चटर्जी के आवास पहुंचे थे। उस समय उनके साथ अभिनेता रुद्रनील घोष भी मौजूद थे।

उस मुलाकात के दौरान पद्मश्री सम्मान मिलने पर सुकांत मजूमदार ने प्रसेनजीत चटर्जी को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रामलला की प्रतिमा भेंट की थी। दोनों के बीच फिल्म जगत, अभिनय, पश्चिम बंगाल और देश की समग्र परिस्थितियों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई थी। उस समय सुकांत मजूमदार ने स्पष्ट किया था कि यह पूरी तरह शिष्टाचार भेंट थी और इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था। उन्होंने यह भी कहा था कि हर मुलाकात को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए तथा शिक्षा और फिल्म उद्योग को राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रखा जाना चाहिए।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़