अपराध
10 Jul, 2026

ट्रक से 1911 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रक से 1911 लीटर विदेशी शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

अररिया, 10 जुलाई।

जोकीहाट थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक ट्रक से 1911 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के चिन्हित हॉटस्पॉट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जोकीहाट थाना पुलिस ने एनएच-327ई स्थित बोरिया डायवर्सन के पास विशेष जांच अभियान चलाया।

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रुकने का संकेत दिया। ट्रक रुकते ही उसमें सवार दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई कुल 1911 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

शराब बरामद होने के बाद जोकीहाट थाना में कांड संख्या 291/26 दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान विश्वजीत मंडल और ननटू मंडल के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के निवासी बताए गए हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी डिलीवरी किस स्थान पर होनी थी। शराब तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़