अपराध
10 Jul, 2026

शताब्दी एक्सप्रेस के ट्रैक पर पत्थर रखने वाला गिरफ्तार

शताब्दी एक्सप्रेस के रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मीरजापुर, 10 जुलाई।

राजगढ़ थाना क्षेत्र में चुनार-चोपन रेलखंड पर शताब्दी एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना छह जुलाई की रात की है। पत्थर इंजन से टकराया, हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

आरपीएफ के अनुसार, छह जुलाई की रात करीब 12:30 बजे सोनवर्षा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रखा पत्थर शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गया। टक्कर की आवाज सुनकर लोको पायलट ने ट्रेन रोककर ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद लूसा स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई, जिन्होंने आरपीएफ थाना चुर्क को पूरे मामले से अवगत कराया।

जांच के दौरान आरपीएफ ने सेमरा बरहो गांव निवासी 27 वर्षीय विवेक कुमार उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसका एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती के परिजनों द्वारा विवाह से इनकार कर उसे घर से भगा दिए जाने के बाद वह नाराज होकर पहले रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। रेल कर्मचारियों के वहां से हटाने के बाद उसने सोनवर्षा गांव के पास ट्रैक पर एक बड़ा पत्थर रख दिया।

आरपीएफ थाना चुर्क के प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़