अपराध
10 Jul, 2026

छात्रावास में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, दो शिक्षक हिरासत में

निजी विद्यालय के छात्रावास में रह रहे 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए दो शिक्षकों को हिरासत में लिया है।

बगहा, 10 जुलाई।

लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड स्थित एक निजी विद्यालय के छात्रावास में रह रहे 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है, जबकि क्षेत्र में भी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मृतक की पहचान वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेंडियारी करमाहा टोला निवासी राजकिशोर शर्मा के पुत्र प्रिंस कुमार (10) के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रिंस विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लौकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मामले की जांच कर रहीं पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान विद्यालय के दो शिक्षकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की गहन जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़