टॉप न्यूज़
16 Jul, 2026

आईसीसी गवर्नेंस रिव्यू कमेटी के चेयरमैन बने देवजीत सैकिया

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को आईसीसी की गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का चेयरमैन और फ्रेंचाइजी लीग्स कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली, 16 जुलाई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आईसीसी की नवगठित गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आईसीसी फ्रेंचाइजी लीग्स कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में आयोजित आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान बोर्ड ने दो नई उप-समितियों के गठन को मंजूरी दी। इसी बैठक में गवर्नेंस रिव्यू कमेटी की जिम्मेदारी देवजीत सैकिया को सौंपी गई।

गवर्नेंस रिव्यू कमेटी में देवजीत सैकिया के साथ क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मोसाजी और आईसीसी की स्वतंत्र निदेशक डॉ. रोज रिवाज भी शामिल हैं। वहीं, आईसीसी फ्रेंचाइजी लीग्स कमेटी की अध्यक्षता बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल करेंगे और सैकिया इस समिति में सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।

बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सैकिया को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति क्रिकेट प्रशासन में उनके योगदान और निरंतर प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका अनुभव और दूरदृष्टि वैश्विक क्रिकेट प्रशासन को और मजबूत बनाएगी।

आईसीसी की नई गवर्नेंस रिव्यू कमेटी क्रिकेट प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करेगी। वहीं, फ्रेंचाइजी लीग्स कमेटी दुनिया भर में तेजी से विस्तार कर रही फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतियोगिताओं के संचालन, प्रबंधन और विकास से जुड़े विषयों पर काम करेगी।

इन समितियों में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेट नामीबिया, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई सहित कई प्रमुख क्रिकेट बोर्डों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़