टॉप न्यूज़
16 Jul, 2026

'बिग बॉस' फेम शेफाली बग्गा से महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED की पूछताछ

महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े कथित धनशोधन मामले में ईडी ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से पूछताछ कर उनकी भूमिका और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच तेज कर दी है।

नई दिल्ली, 16 जुलाई।

महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े कथित धनशोधन मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से पूछताछ की। रायपुर स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उनसे मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई।

जांच एजेंसी के अनुसार, शेफाली बग्गा को खंजन जगदीश कुमार ठक्कर का करीबी सहयोगी माना जा रहा है। ठक्कर पर भारत में ऑनलाइन बेटिंग ऐप के संचालन और उसके प्रचार-प्रसार से जुड़े होने के आरोप हैं। ईडी इस पूरे नेटवर्क में उनकी भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

ईडी की जांच में सामने आए कथित साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी का कहना है कि शेफाली बग्गा विदेशों, विशेष रूप से दुबई और लंदन से संचालित बेटिंग प्लेटफॉर्मों के प्रचार से जुड़ी रही हैं। जांच के दौरान एजेंसी को कुछ डिजिटल सामग्री और प्रचार संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं, जिनमें उनके बेटिंग ऐप के प्रचार में शामिल होने के संकेत बताए गए हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोप केवल प्रचार तक सीमित नहीं हैं। ईडी यह भी जांच कर रही है कि क्या शेफाली बग्गा कथित रूप से खिलाड़ियों को ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े सुझाव और टिप्स भी उपलब्ध कराती थीं। इस पहलू को लेकर भी उनसे पूछताछ की जा रही है।

ईडी का कहना है कि खंजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े वित्तीय लेनदेन का प्रमुख हवाला ऑपरेटर माना जाता है और कथित तौर पर पूरे नेटवर्क के आर्थिक संचालन से जुड़ा रहा है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रचार गतिविधियों और अवैध धन के प्रवाह में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एक टेलीग्राम चैनल भी एजेंसी के रडार पर आया है, जिसका संचालन कथित रूप से शेफाली बग्गा करती थीं। आरोप है कि इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित प्रचार सामग्री और टिप्स साझा किए जाते थे। ईडी अब इस चैनल और उससे जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़