अपराध
16 Jul, 2026

एमटीपी प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत लेते चिकित्सक गिरफ्तार

जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एमटीपी प्रक्रिया कराने के बदले 3,500 रुपये की रिश्वत लेते एक चिकित्सक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जयपुर, 16 जुलाई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए घड़साना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि चिकित्सक ने परिवादी की पत्नी की एमटीपी प्रक्रिया करने के बदले 3,500 रुपये लिए थे।

पुलिस के अनुसार, परिवादी ने शिकायत में बताया था कि उसकी तीन माह की गर्भवती पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे घड़साना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जांच में गर्भस्थ शिशु मृत मिलने के बाद आरोपित चिकित्सक ने गर्भ की सफाई करने के एवज में 4,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रकम नहीं देने पर उपचार से इनकार करने की बात कही गई।

शिकायत का सत्यापन होने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपित चिकित्सक को परिवादी से 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़