प्रशासनिक खबरें
16 Jul, 2026

लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली क्रांति गौड़ का भोपाल में सम्मान

लॉर्ड्स में पांच विकेट लेकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का भोपाल में सम्मान किया गया, जहां उन्होंने 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का भी समर्थन किया।

भोपाल, 16 जुलाई।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का गुरुवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय, भोपाल में सम्मान किया गया। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने उन्हें श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली क्रांति गौड़ ने हाल ही में इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर एक पारी में पांच विकेट लेकर भारतीय क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं।

सम्मान समारोह के दौरान क्रांति गौड़ ने मध्य प्रदेश पुलिस के 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का समर्थन करते हुए युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही मजबूत समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।

उन्होंने नागरिकों से इस जनजागरूकता अभियान से जुड़कर सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने क्रांति गौड़ की उपलब्धि को प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़