नई दिल्ली, 16 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का वह लेख साझा किया है, जिसमें उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति अपनी आजीवन आस्था, बचपन की स्मृतियों और जीवन को दिशा देने वाले आध्यात्मिक अनुभवों का उल्लेख किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने लेख में रथ यात्रा की भव्यता और जनसेवा के मार्ग में आस्था से मिली प्रेरणा का भावपूर्ण वर्णन किया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर राष्ट्रपति का लेख साझा करते हुए लिखा कि इसमें महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। लेख में बचपन की यादों के साथ उन आध्यात्मिक अनुभवों का भी उल्लेख है, जिन्होंने उनके जीवन को नई दिशा दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने लेख में रथ यात्रा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए बताया है कि यही आस्था उन्हें जनसेवा के पथ पर निरंतर प्रेरित और मार्गदर्शन देती रही है।
उन्होंने कहा कि यह लेख महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति गहन श्रद्धा, आध्यात्मिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देता है।














