मध्य प्रदेश
16 Jul, 2026

सीमेंट से भरे ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

बालाघाट के भरवेली क्षेत्र में सीमेंट से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बालाघाट, 16 जुलाई।

भरवेली थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में सीमेंट से भरे एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में एक मॉयल कर्मचारी और उसके दो साथी शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मानेगांव निवासी तीनों दोस्त बुधवार रात टेकाड़ी से चाय-नाश्ता कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बालाघाट से मलाजखंड की ओर सीमेंट लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे 41 वर्षीय गोविंद मर्सकोले ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में भर्ती प्रकाश चौरे ने बुधवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय धानेश्वर मर्सकोले को बेहतर इलाज के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। गोविंद मर्सकोले अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। प्रकाश चौरे अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जबकि धानेश्वर मर्सकोले अविवाहित थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को उचित सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। जिला अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़