प्रशासनिक खबरें
16 Jul, 2026

ऐशबाग दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बड़े तालाब से मिलीं दोनों पिस्टल

ऐशबाग दोहरे हत्याकांड में एसआईटी ने बड़े तालाब से हत्या में इस्तेमाल दोनों देसी पिस्टल बरामद कर साजिश और वारदात से जुड़े अहम तथ्य उजागर किए।

भोपाल, 16 जुलाई।

राजधानी के ऐशबाग दोहरा हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसआईटी ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दोनों हथियार बरामद कर लिए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब पांच लाख रुपये की जरूरत और संपत्ति के लालच में मृतकों की भाभी ने ही पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी। वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों देसी पिस्टल वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में फेंक दी थीं, जिन्हें गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि मृतक दंपती अपनी पेंशन से जीवनयापन कर रहे थे। आर्थिक तंगी, बैंक और निजी कर्ज के कारण शकुंतला को करीब पांच लाख रुपये की आवश्यकता थी। इस संबंध में उन्होंने अपनी भाभी शिवानी बारीक से भी चर्चा की थी।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संपत्ति हाथ से निकलने की आशंका के चलते शिवानी बारीक ने हत्या की साजिश तैयार की। योजना के अनुसार उसके पति श्रीकांत ने अपने भाई शशिकांत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के लिए मालवा क्षेत्र से दो देसी पिस्टल मंगाई गई थीं। आरोप है कि श्रीकांत ने शकुंतला पर दो गोलियां चलाईं, जबकि शशिकांत ने हेमंत की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों हथियार सबूत मिटाने की नीयत से बड़े तालाब में फेंक दिए गए।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसआईटी और पुलिस टीम गोताखोरों के साथ बड़े तालाब पहुंची। करीब दो घंटे की तलाश के बाद दोनों पिस्टल पानी से बरामद कर ली गईं। पुलिस ने हथियार जब्त कर उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बरामद हथियारों से ही हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में साक्ष्य और मजबूत होंगे।

पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और प्रकरण की आगे की विवेचना की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़