नागरिक समस्याएँ
16 Jul, 2026

भोपाल में चोरी, मारपीट और सड़क हादसों सहित कई मामले दर्ज

भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, सड़क दुर्घटना, मारपीट, गुमशुदगी और संदिग्ध मौत सहित कई मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 16 जुलाई।

राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी, सड़क दुर्घटना, मारपीट और गुमशुदगी सहित विभिन्न घटनाओं के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने संबंधित प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भानपुर स्थित अटल नेहरू नगर में खलील खान के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश करीब 45 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। छोलामंदिर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेठी नगर में घर के बाहर रखा गैस सिलेंडर चोरी हो गया। पीड़ित दीपू यादव की शिकायत पर करीब 1,800 रुपये कीमत के सिलेंडर की चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

ऐशबाग थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर स्थित हंसा अपार्टमेंट से अज्ञात चोर मारुति वैन (एमपी-04-बीसी-1874) चोरी कर ले गए। पुलिस वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

टीटी नगर थाना क्षेत्र की मद्रासी कॉलोनी में रघुनाथ सिंह राजपूत की शिकायत पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने के मामले में बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं पिपलानी चौराहे पर कृतिका कैथोरिया की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज हुआ है।

गौतम नगर थाना क्षेत्र के जेपी नगर रोड पर उपेन्द्र तिवारी की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों सड़क दुर्घटनाओं की जांच कर रही है।

एमपी नगर थाना क्षेत्र के बोर्ड ऑफिस इलाके में बागमुगालिया निवासी 54 वर्षीय किशनलाल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।

अवधपुरी थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय चंद्रा कुमार और छोलामंदिर थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय आरती पंथी के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ऐशबाग थाना क्षेत्र में मुसेफउद्दीन की शिकायत पर अरसद खान के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

पिपलानी थाना क्षेत्र में पीयूष कुमार पांडे की शिकायत पर अमन शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज, चाकू से हमला करने और धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

निशातपुरा थाना क्षेत्र में संगीता मेहरोलिया की शिकायत पर अजय मेहतर के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़