मध्य प्रदेश
16 Jul, 2026

दोस्त को बचाने जलाशय में कूदा छात्र, डूबने से गई जान

अनूपपुर के पोड़की जलाशय में दोस्त को बचाने के लिए पानी में उतरे विश्वविद्यालय के छात्र की डूबने से मौत हो गई, जबकि एसडीआरएफ ने देर रात शव बरामद किया।

अनूपपुर, 16 जुलाई।

अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित पोड़की जलाशय में छात्र की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में कूदा था, लेकिन खुद गहरे पानी में चला गया। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात शव को जलाशय से बाहर निकाला। गुरुवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के गया निवासी 21 वर्षीय आर्यन कुमार के रूप में हुई है। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में बीबीए टूरिज्म द्वितीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय आया हुआ था। बुधवार शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ पोड़की जलाशय घूमने गया था।

इसी दौरान उसका साथी उदित राज जलाशय के किनारे पानी की गहराई देखने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया। तैरना नहीं आने के कारण वह डूबने लगा। साथी को बचाने के लिए आर्यन तुरंत पानी में उतरा और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्वयं गहरे पानी में फंस गया और डूब गया। वहीं उदित किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया।

घटना के बाद साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अनूपपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। देर रात गोताखोरों ने आर्यन का शव जलाशय से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखवाया है। बिहार से परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और छात्र समुदाय में शोक का माहौल है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़